मऊ में 50 लाख की चोरी के खुलासे में एसपी ने लगाई 4 टीमें

0
8

घटना स्थल के अगल बगल की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगाल रही पुलिस
मऊ। पुलिस चौकी सारहू की नाक के निचे सेंधमारी कर 50 लाख रूपये की मोबाइल चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर गंभीर हो गए है। एसपी ने इस घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, श्वाट टीम प्रभारी, फॉरेन्सिक टीम और सर्विलांस टीम पर भरोसा जताते हुए मामले के खुलासे पर जोर दिया है।
पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में एसपी ने कहा कि मौके पर कोतवाली प्रभारी समेत 4 टीमें घटना को देख रही है। वे खुद इस मामले पर नजर बनाये हुए है। जल्द ही इस पुलिस को चोरो तक पहुंचने की उम्मीद है। पुलिस अगल बगल की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों पर नजर बनाकर अपना काम कर रही है।

मऊ में पुलिस चौकी की नाक के निचे 50 लाख की चोरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here