मऊ । कोतवाली के सहादतपुरा इलाके में चोरो के आतंक की खबर है । छोटी घटनाओ के बाद चोरो ने बुद्धवार की रात में मोबाइल के बड़ी दुकान में सेंधमारी कर लाखो की मोबाइल उठा ले गए। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी है। मोबाइल की दूकान दो पुलिस बूथों के बींच में मौजूद है , पुलिस चौकी से घटनास्थल की दुरी 500 मीटर बताई जा रही है।
दुकानदार राजेंद्र अग्रवाल ने मिडिया से बातचीत में बताया कि उनकी दूकान से चोरी 50 लाख से ऊपर की धनराशि की मोबाइल को चोरो ने दुकान में सेंध काट कर उठा ले गये है। दूकानदार को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह दुकान को खोलने के बाद हुई। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके की जाँच के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरो तक पहुंचने के रास्ते की तलाश कर रही है । समाचार दिए जाने तक पुलिस चोरो का पता लगाने में फेल रही।








