चुनावी रंजिश में युवक के पेट में चाकू घोंपा, हालत गंभीर

0
10

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खेतासराय थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते एक युवक पर बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

अमरेथुवा निवासी संदीप राजभर(38) पुत्र डॉ. राम आधार पर बीती रात कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने संदीप के पेट में चाकू मार दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि युवक के पेट में चाकू फंसा होने के कारण हालत चिंताजनक बनी हुई है।

इस मामले में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि धारदार हथियार से एक युवक को मारा गया है। उसकी हालत गंभीर है। उसे बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घटना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here