उत्तर प्रदेश में 07 से 09 अप्रैल तक बेमौसम तूफानी वर्षा के एक और दौर आयेगा, फिर सामान्य

0
11

 

 

–प्रदेश में छह अप्रैल को माैसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम का लगातार उतार चढ़ाव जारी है। मार्च के दूसरे पखवारे से शुरु हुआ बदलाव तमाम तरह की परेशानियां लेकर आया है। तेज वर्षा और आंधी फसलाें काे बहुत नुकसान पहुंचा रहा है। जन जीवन भी प्रभावित हाे रहा है। चार व पांच अप्रैल को तूफानी तेज दिखाने के बाद माैसम छह अप्रैल को माैसम अपेक्षाकृत सामान्य रहेगा। लेकिन इसके बाद सात से नौ अप्रैल तक बारिश का एक और दौर शुरु होगा। इसके बाद 10 अप्रेल से माैसम विभाग ने प्रदेश में माैसम शुष्क हाेने का पूर्वानुमान लगाया है।

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ (आईएमडी) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मध्य क्षोभमंडल में मध्य पाकिस्तान एवं संलग्न पंजाब के आसपास संकेन्द्रित पश्चिमी विक्षोभ तथा निम्न क्षोभमंडल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती भाग में आज भी परिलक्षित हुआ तथा तापमान में गिरावट दर्ज की गई| यद्यपि इसके कमजोर पड़ने के साथ 06 अप्रैल को प्रदेश के मौसम में आंशिक सुधार के कारण तापमान में मामूली बढ़त रहेगी।

Advertisement

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 06 अप्रैल को माैसम के रुख में मामूली सुधार आएगा लेकिन यह क्षणिक रहेगा। क्योंकि 07 अप्रैल से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रदेश के पश्चिमी भाग से आरम्भ करके मध्यवर्ती भाग तक पहुंच कर 08 अप्रैल को पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा। इसके बाद 09 अप्रैल से कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में पुनः 3-5°C की प्रभावी गिरावट आयेगी। ऐसे में सात से नाै अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में असमय बारिश, आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसके बाद 10 अप्रैल से प्रदेश का मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here