देवरिया में स्कूल के निकट दिखा दस फीट का अजगर, वन विभाग ने पकड़ कर जंगल में छोड़ा

0
3

 

 

देवरिया। उत्तर प्रदेश के जनपद देवरिया के सलेमपुर नगर के हरैया वार्ड नंबर 8 में शुक्रवार काे एक 10 फुट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। यह अजगर माता अष्टभुजी लघु माध्यमिक विद्यालय के पास स्थानीय निवासी विनय तिवारी के घर के बाहर देखा गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।

विनय तिवारी ने सुबह अपने घर से बाहर निकलते ही दरवाजे के पास अजगर को कुंडली मारे देखा। लगभग 10 फुट लंबा और मोटा अजगर देखकर वे घबरा गए और उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। जल्द ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक बचाव अभियान चलाया। टीम के कर्मचारियों ने विशेष उपकरणों का उपयोग कर अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा और उसे बोरी में बंद कर अपने साथ ले गए।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा दिया गया है, ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचाए। अधिकारियों ने जनता से अपील की कि यदि कहीं जंगली जीव दिखाई दें तो घबराने के बजाय तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें और स्वयं उन्हें पकड़ने का प्रयास न करें।

Advertisement

————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here