दूल्हे की हत्या के आरोपितों को शरण देने वाले 8 गिरफ्तार

0
7

 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने बारात जाने के दौरान बीच सड़क पर दूल्हे की गोली मारकर हत्या करने वाले वांछित 25-25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्तों को शरण देने और फरार होने में मदद करने वाले 8 सहयोगियों को शनिवार देर रात गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरीन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई। रविवार को मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना में दर्ज मुकदमे में वांछित अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इन आरोपियों को सोंगर मोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास शरण देने और उन्हें भगाने में सहयोग करने वाले 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और सभी को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:रामजीत विन्द, आदित्य गौतम, कमलेश यादव, गुलशन राजभर, साहिल राजभर, सचिन राजभर, शोले राजभर और बृजमोहन विन्द शामिल हैं। क्षेत्राधिकारी ने कहा अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और उन्हें शरण देने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here