मऊ। क्षेत्राधिकारी मधुबन अस्वनी पाण्डेय और उनके चालक पर एक ब्यक्ति का मारकर उसके कान के पर्दे के फाड़ने के लगे आरोप की पुलिस जांच कर रही हैं। जाँच के बाद मामले में पुलिस विधिक कार्यवाही करेंगी।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने मीडिया से बातचीत मे बताया कि क्षेत्राधिकारी अस्वनी पाण्डेय और उनके चालक पर इलाके के एक ब्यक्ति के द्वारा अपने खेत से निकाली जा रही मिट्टी को अबैध खनन का मामला बताकर ब्यक्ति के साथ मारपीट करने और इस मारपीट मे ब्यक्ति के कान का पर्दा फटने के लगे आरोप को लेकर मामले की पुलिस ने जाँच शुरू कर दिया हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक मामले मे जाँच के बाद विधिक कार्यवाही किये जाने की बात कही हैं। घायल व्यक्ति का नाम नौरंग यादव बताया जा रहा हैँ जिसकी शिकायत पर पुलिस ने सीओ और उनके चालक के खिलाफ जाँच शुरू किया हैँ।







