चार बच्चों की हत्या के बाद मां की लाश नाले में मिली,जांच में जुटी पुलिस

0
5

 

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर जिले में जिस महिला पर उसके चार बच्चों की हत्या का आराेप था, उसका शव रविवार की शाम काे घर से कुछ दूर नाले में मिला है। पुलिस ने शव की शिनाख्त महिला के पति को फोटो भेजकर कराई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने रविवार रात को जारी बयान में बताया कि महरुआ कसड़ा निवासी नियाज अहमद सऊदी में काम करता है। उसकी पत्नी गासिया खातून अपने चार बच्चों सफीक, सउफ, उमर और बेटी बयान बानो उर्फ सादिया के साथ अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में रहती थी। बीते शनिवार को चार बच्चों की लाश कमरे में मिली थी, जबकि बच्चों की मां गासिया खातून घर से गायब थी। पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने चार बच्चों की हत्या कर भाग गयी है। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम भेजकर फरार महिला की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गईं। पुलिस टीम को फरार महिला की लाश घर से कुछ दूरी पर नाले में मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की पहचान आसपड़ोस और सऊदी में रह रहे पति नियाज से करवाई है।

एसपी ने बताया कि महिला के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उसने खुदकुशी की है या फिर साजिशन हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here