मंत्री असीम अरुण ने “कन्नौज का अभियान, संसाधनों का सम्मान” अभियान का किया शुभारंभ

0
8

 

 

– स्ट्रीट लाइट जलती दिखे या पानी बहे, तुरंत 1077 पर करें सूचना

– लोगों से ‘सजग प्रहरी’ बनने की अपील, जागरूक नागरिक काे किया जाएगा सम्मानित

कन्नौज,। अगर आपके आसपास सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी हो रही है, तो अब आपकी एक सूचना सीधे बदलाव ला सकती है। सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी को रोकने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं कन्नौज सदर विधायक असीम अरुण ने “कन्नौज का अभियान, संसाधनों का सम्मान” अभियान की साेमवार काे शुरुआत की।

Advertisement

उन्हाेंने अभियान के अंतर्गत लोगों से अपील की कि दिन में जलती हुई स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक स्थानों पर बहता पानी और सरकारी कार्यालयों व सार्वजनिक परिसरों में अनावश्यक रूप से जल रही लाइटें दिखें ताे तुरंत इन समस्याओं की सूचना कन्नौज कमांड सेंटर 1077 पर दें। मंत्री ने बताया कि इस तरह की सूचना देने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा, ताकि समाज में जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना मजबूत हो सके।

राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि संसाधनों की बचत केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जनसहभागिता से ही कन्नौज को बेहतर से बेहतरीन बनाया जा सकता है। यह पहल हर नागरिक को ‘सजग प्रहरी’ बनाकर सार्वजनिक संसाधनों के संरक्षण से जोड़ने का प्रयास है।

अभियान के पहले दिन मिलीं 6 शिकायतें

अनाैपचारिक ताैर पर 17 मई से अभियान के शुरू होते ही लोगों ने सक्रिय भागीदारी दिखानी शुरू कर दी है। पहले दिन 6 शिकायतें मिली हैं, जिन्हें तुरंत कार्रवाई के लिए संबंधित नगर निकाय और ग्राम सभा को भेज दिया गया है। कन्नौज कमांड सेंटर की ओर से सभी शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग और फॉलोअप किया जाएगा। साथ ही शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेकर यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि संबंधित समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से हुआ है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here