मतगणना की रात महिला से छेड़छाड़ और पति से मारपीट के आरोप में तृणमूल नेता समेत चार गिरफ्तार

0
5

हुगली। मगरा थाना क्षेत्र के त्रिवेणी किशोरी संघ क्लब के पास मतगणना की रात कथित तौर पर महिला से छेड़छाड़, उसके पति की पिटाई और घर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने तृणमूल नेता समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को सभी आरोपितों को चुंचुड़ा अदालत में पेश किया गया।

आरोप है कि चार मई को इलाके में खुलेआम शराब और गांजा सेवन का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक परिवार को निशाना बनाया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपितों ने घर में घुसकर हमला किया, हथियारों से मारपीट की तथा उसके साथ अश्लीलता की। हमले में महिला के पति को भी बुरी तरह पीटा गया।

इस मामले में गौतम दास उर्फ ‘बोलो’, जो बीटीपीएस के तृणमूल श्रमिक संगठन के सचिव बताए जाते हैं, को गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ तनमय दास, प्रवीर सरकार और सुजीत कुंडू को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद से गौतम दास समेत चारों आरोपित फरार थे। रविवार रात इलाके में लौटने पर मगरा थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

अदालत ले जाते समय तृणमूल नेता गौतम दास ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here