मऊ । सैनिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के डाइरेक्टर सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर डा पी एन सिंह के द्वारा शुक्रवार यानि 29 मई 2026 को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का स्वागत किये जाने की खबर हैँ। इस दिन मुख्यमंत्री के द्वारा 150 बेड के ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल का उद्घाटन किया जायेगा।
विभागीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को साढ़े दस बजे ताजोपुर स्थित सैनिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के परिसर मे 29 मई 2026 को आएंगे। इसी दिन मुख्यमंत्री के द्वारा मधुबन मे नवनिर्मित फायर स्टेशन का भी उद्घाटन किया जायेगा । ताजपुर मे ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा जन मांस को भी सम्बोधित किया जायेगा। बताते चले कि सैनिक ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन्स के डायरेक्टर डॉक्टर पी एन सिंह के द्वारा ग्रामीण सैनिक हॉस्पिटल के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री दफ्तर मे आवेदन किया गया था । हालांकि अभी मुख्यमंत्री के जनपद मे आने के संदर्भ मे कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हैं।








