बस की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, एक घायल

0
8

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के समीप शुक्रवार को हाइवे पर बेकाबू बस की टक्कर से कार सवार महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के निवासी राकेश त्रिपाठी (60), और पत्नी प्रभावती (58), तथा कार चालक भदोही जिले के भदोही कोतवाली के हरिहर पट्टी गांव निवासी अच्क्षत दुबे उर्फ शुभम दुबे (27) की मौत हुई है। हादसे में घायल युवक राहुल त्रिपाठी को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

हादसे में घायल राहुल त्रिपाठी राकेश त्रिपाठी का बेटा है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here