घाटे से परेशान बस संचालकों ने तोड़ा अनुबंध, 13 बसें लीं वापस

0
7

मुरादाबाद। लगातार बढ़ती संचालन लागत, कम होती आमदनी और रूटों पर डग्गामार वाहनों के बढ़ने से परेशान अनुबंधित बस मालिकों ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से अनुबंध छोड़ना शुरू कर दिया है। पिछले तीन महीने में बस मालिकों ने 13 अनुबंधित बसें रूट से हटा लीं।

अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता का कहना है कि पिछले तीन महीने में अगल-अलग रूटों से 13 अनुबंधित बसें हटाई गईं। जिसमें मुरादाबाद-धामपुर-नजीबाबाद रूट से तीन, मुरादाबाद-अमरोहा रूट से तीन, मुरादाबाद-चंदौसी-बदायूं रूटसे चार, मुरादाबाद-संभल रूट से तीन अनुबंधित बसें हटाई गईं।

अमित गुप्ता का कहना है कि इन रूटों पर डग्गामार बसें चलती हैं। किराया कम होने की वजह से यात्री डग्गामार बसों से यात्रा करते हैं। रोजाना अनुबंधित बसों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।

संस्था के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा व कहना है कि बसों का लोड फैक्ट नहीं निकल पा रहा है। डीजल मेंटेनेंस, कर्मचारियों के वेतन और टैक्स सहित अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here