ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

0
9

 

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के चांदपुर में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 21 वर्षीय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना चांदपुर रेलवे स्टेशन के धनौरा रोड स्थित रेलवे फाटक से लगभग 50 मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक पर हुई।

मृतक युवक की पहचान नगर के मोहल्ला सरायरफी निवासी कैलाश के पुत्र अभिषेक (21) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक चांदपुर में ही चाट के ठेलों पर काम करता था। घटना स्थल उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक देर रात धनौरा रोड रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा, जहां वह गजरौला से नजीबाबाद जा रही पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा रात करीब 11 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जीआरपी चौकी इंचार्ज प्रनव कुमार ने शनिवार को घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। –

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here