प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा थाना क्षेत्र के अतरी अमिलिया गांव के समीप मंगलवार को सुबह टहलने निकले व्यक्ति की किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र के अतरी अमिलिया गांव निवासी चन्द्रमणि (55) पुत्र स्वर्गीय मटुकधारी की सड़क हादसे में मौत हुई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि वह मंगलवार भोर में घर से पैदल टहलने के लिए निकले। रास्ते में हाइवे पर किसी वाहन ने चंद्रमणि को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।









