नोएडा में युवती समेत तीन लोगों ने की आत्महत्या

0
4

 

नोएडा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र में एक युवती समेत तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया हैं। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही हैं।

बिसरख थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि दीपक (38) ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी में बताया कि एक अन्य मामले में टिगरी गांव निवासी सोनी (24) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कस्बा सूरजपुर निवासी सौरभ (21) वर्ष ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here