हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी

0
10
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

 

चंडीगढ़। एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय तथा चंडीगढ़ स्थित एयरफोर्स स्कूल समेत कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार को गर्मी की छुट्टियों के बाद पहले दिन स्कूल खुले हैं। स्कूल खुलते ही धमकी भरे ई-मेल मिलने से पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया।

धमकी भरा यह मेल चंडीगढ़ के सेक्टर-37 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37 बी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 को आई है। मेल में कहा कि बम धमाके, आईडी ड्रोन। चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे, जबकि सीएम सैनी हरियाणा आफिस दोपहर 3.11 बजे का धमाके किए जाएंगे।

चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉयड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर में बम होने का दावा किया गया था। जांच के साथ ई-मेल के स्रोत और आईपी एड्रेस का पता लगाने में जुट गई है।

Advertisement

धमकी मिलने के बाद स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा बढ़ा दी गई। एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की गहन जांच कराई जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

चंडीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर विशेषज्ञों की मदद से ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि जिन स्कूलों व संस्थानों में धमकी मिली है वहां पुलिस की टीमों द्वारा जांच की जा रही है। सभी टीमें मौके पर तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here