भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली तस्कर गिरफ्तार, 10 लाख की स्मैक जब्त

0
3

 

बहराइच। अंतरराष्ट्रीय बार्डर भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीपुर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को 21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आराेपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

क्षेत्राधिकारी मोतीपुर प्रद्युम्न कुमार सिंह ने गुरुवार काे बताया कि मोतीपुर थाना क्षेत्र की नवनिर्मित बलईगांव पुलिस चौकी के पास पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम बुधवार की रात संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान नेपाल के कर्णाली प्रदेश के जुमला जिले के थाना जुमला बाजार अंतर्गत वार्ड संख्या-5, गांव पालिका तिला निवासी जगदीश शाही को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 21 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here