वाराणसी : कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं के गुट भिड़े, एक अधिवक्ता घायल

0
8

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में सोमवार को कचहरी परिसर जंग का मैदान बन गया। कचहरी खुलने के कुछ देर के बाद ही अधिवक्ताओं के दो गुटों में जमीन विवाद को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी देखते ही देखते खूनी जंग में बदल गयी। इस मारपीट में एक गुट के अधिवक्ता रुद्र कांत मारपीट में चोटिल हो गए। अधिवक्ता का खून निकलता देखकर अन्य अधिवक्ताओं ने पुलिस को सूचना दे दी।

मौके पर पहुंची कैंट थाना की पुलिस घायल अधिवक्ता रुद्र कांत को प्राथमिक चिकित्सा के लिए चिकित्सक के पास ले गई। जिसके बाद अधिवक्ता का मेडिकल कराया गया।

मामले में कैंट थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घायल अधिवक्ता से मेडिकल के बाद तहरीर लेकर विवेचना उपरांत मुकदमा लिखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कचहरी परिसर में अशांति का माहौल बनाने और खुलेआम लड़ाई झगड़ा करने वाले अधिवक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here