पुलिस मुठभेड़ : 25 हजार रुपये का इनामी गौ तस्कर घायल

0
6

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना रबूपुरा पुलिस ने आज तड़के मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी गौ तस्कर पुलिस द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय डॉक्टर प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि थाना रबूपुरा पुलिस आज तड़के कार्गो टी पॉइंट के पास चैकिंग कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया।

शक होने पर पुलिस ने उसे रूकने का इशारा किया। वह रुकने की बजाए मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने उसे पीछा करके घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली संजू पुत्र रुक्का उर्फ लुक्का निवासी शेखपुरा थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा उम्र 32 वर्ष के पैर में लगने से वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसके पास से पुलिस ने एक देशी तमंचा, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गौकशी का अपराध करता है। इसके खिलाफ थाना रबूपुरा में पूर्व में मुकदमा दर्ज है।

इसकी गिरफ्तारी पर थाना रबूपुरा पुलिस द्वारा 25,000 का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ यूपी,हरियाणा के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here