सुलतानपुर सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

0
10

 

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने सोमवार को बताया कि वाराणसी-लखनऊ हाईवे, पटखौली रोड क्रॉसिंग से पहले बने बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने कोयले से लदे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। चालक की पहचान प्रतापगढ़ जिले के बाबागंज कुंडा निवासी शिव कुमार यादव (40) के रूप में हुई है। इनको गंभीर चोटें आई हैं। इनको तत्काल सीएचसी लम्भुआ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई। सीसीटीवी तथा अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है तथा शव को पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here