देवरिया। जनपद की पुलिस ने कूटरचित तरीके से दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के मामले में एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने खरी दुनिया से बातचीत के दौरान बताया कि थाना रुद्रपुर पर दर्ज पासपोर्ट अधिनियम से संबंधित वांछित अभियुक्त धर्मेन्द्र यादव, निवासी महराजगंज पोस्ट तारासारा को एक सूचना पर पूर्वी बाइपास रुद्रपुर के पास से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त ने वर्ष 2013 और 2020 में अपने माता-पिता के नाम, जन्मतिथि और पते में कूटरचना कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए थे। इस मामले में थाना रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल गोरखनाथ गौड़ और कांस्टेबल संजय कुमार, थाना रहे ।








