आगरा में तेज रफ्तार एंबुलेंस और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में पिता – पुत्र की मौत, तीन परिजन गंभीर

0
7
Oplus_16908288

 

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में रविवार की सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस द्वारा सामने से आ रहे टेंपो में जोरदार टक्कर मारने से टेंपो में बैठे एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से पिता -पुत्र की मौत हो गई जबकि मां एवं दो अन्य छोटे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

आगरा में रविवार की सुबह थाना क्षेत्र जगदीशपुर अंतर्गत बिचपुरी क्षेत्र में सदर वन रोड पर तेज रफ्तार से आ रही एंबुलेंस ने सामने से आ रहे एक टेंपो मैं जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो में सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से पिता व पुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि परिवार के ही तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज रफ्तार के कारण दोनों वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला, टेंपो के खरपच्चे उड़ गए। पूरा परिवार दिल्ली से अपने निजी टेंपो संख्या डीएल 1 आर ईजी 1277 से अपने गांव सदरबन एक शादी कार्यक्रम में सम्मिलित होने आया था। आज सुबह करीब 9 बजे यह परिवार कहीं जा रहा था इसी दौरान बिचपुरी सदरवन रोड पर ही हादसा हुआ। टेम्पो में चालक नेम सिंह (36 वर्ष) पुत्र रोशन लाल, कांता उम्र करीब (34 वर्ष) पत्नी नेम सिंह शिवम (14 वर्ष), निखिल (12 वर्ष) व प्रशांत (10 वर्ष) पुत्रगण नेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार हेतु निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिचपुरी ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा नेम सिंह व पुत्र शिवम को मृत घोषित कर दिया मृतकों को मोर्चरी भिजवा दिया गया है तथा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कांता, निखिल व प्रशांत को बेहतर इलाज हेतु एस एन हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। गांव सदर वन में शादी वाले घर में मातम छा गया है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

थाना प्रभारी जगदीशपुरा प्रदीप कुमार ने बताया कि एंबुलेंस को कब्जे में लेकर इसके चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। प्रथम दृष्ट्या में स्थानीय लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी से मिली जानकारी के अनुसार घटना तेज रफ्तार के कारण घटित होना प्रतीत हो रहा है। तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जायगा। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here