मणिपुर में हथियार, विस्फोटक और नशीले पदार्थ बरामद, तस्कर गिरफ्तार

0
4

 

 

इम्फाल। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा बीते 24 घंटे में चलाए गए अलग-अलग अभियानों में भारी सफलता हासिल हुई है। मणिपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार सुरक्षा बलों ने चंदेल जिले के मोलचाम थाना अंतर्गत खंगतूंग गांव क्षेत्र में अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और संचार उपकरण बरामद किए हैं।

बरामद सामान में एक 7.62 के-09 असॉल्ट राइफल मैगजीन सहित, चार सिंगल बोर राइफल, एक मौजर स्टाइल स्पोर्टिंग राइफल, एक शॉटगन, एक सब मशीन गन (एसएमजी) मैगजीन सहित, एक पिस्टल मैगजीन सहित, चार पोंपिस, तीन ग्रेनेड और तीन डेटोनेटर, पांच बाओफेंग रेडियो सेट, विभिन्न कैलिबर के 28 राउंड जिंदा कारतूस तथा पांच 12 बोर कारतूस शामिल हैं।

एक अन्य अभियान में तेंगनौपाल जिले के तेंगनौपाल थाना अंतर्गत तेंगनौपाल आईवीआर क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने नशीले पदार्थ और एक वाहन जब्त किया। जब्त सामान में 0.078 ग्राम ब्राउन शुगर के दो साबुन केस, 12 किलोग्राम वाईवाई टैबलेट के 10 प्लास्टिक पैकेट तथा एक चार पहिया वाहन शामिल है।

Advertisement

इसी बीच, सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के उपोकपी मयाई लैकाई क्षेत्र से एनआरएफएम के सक्रिय कैडर और हथियार तस्कर ख्वैराकपम दोरेन सिंह (42) को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामलों में आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here