बलिया में चार्ज सीट के बदले महिला से मुलाकात की मांग, ऑडियो हो रहा वायरल

0
14

 

बलिया। उभाव थाने की पुलिस पुलिस पर एक महिला से चार्ज शीट लगाने के बदले मे उसको विवेचक द्वारा अपने कमरे पर बुलाने का आरोप, सार्वजनिक हुआ हैं। वायरल फूटेज के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है। उभांव थाने की पुलिस पर एक पीड़ित महिला ने उसके द्वारा दर्ज कराये गए केस मे चार्जशीट लगाने के बदले विवेचक के द्वारा उससे पर्सनल रूम पर मिलने तथा पैसे खर्च करने की बात का आरोप लगाया जा रहा हैं। इस कथित बातचीत का ऑडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित महिला के अनुसार, उसकी शादी वन विभाग में तैनात एक दारोगा से हिंदू रीति-रिवाज के तहत मंदिर में हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के नाम पर करीब आठ महीने तक उसका शारीरिक शोषण किया गया। जब उसने कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया, तो आरोपी दारोगा ने संबंध से ही इनकार कर दिया।
न्याय की आस में पीड़िता ने उभांव थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया, लेकिन आरोप है कि यहां भी उसे इंसाफ नहीं मिला। महिला का कहना है कि मामले में चार्जशीट लगाने के लिए क्राइम इंस्पेक्टर ने फोन कर उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग रखी। महिला के पास इंस्पेक्टर की करतूत के आडियो भी हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।
पीड़ित महिला न्याय के लिए उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है। उसने डीआईजी आजमगढ़ और एसपी से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की है। अधिकारियों ने जांच कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
देखना यह हैं कि होगा कि इस मामले में पीड़िता को न्याय मिलता है या फिर यह मामला भी जांच के नाम पर ठंडे बस्ते में चला जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here