मौत के कुएं में गिरी दुल्हन बैठी कार, रोंगटे खड़े कर देने वाला रेस्क्यू, बची 4 जानें

0
3

 

अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के नईसराय क्षेत्र में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात एक ऐसी घटना घटी जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। विदा होकर ससुराल जा रही एक नई-नवेली दुल्हन की कार अनियंत्रित होकर 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। चीख-पुकार और अंधेरे के बीच पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता ने यमराज के द्वार से दुल्हन और उसके परिजनों को सुरक्षित वापस खींच लिया।

मोड़ पर अनियंत्रित हुई खुशियां:

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी जिले के बडौदी निवासी वीरू कुशवाहा और सत्येंद्र बाथम कार से दुल्हन को लेकर लौट रहे थे। रात के सन्नाटे में जब कार अखाईघाट और घुरावत गांव के बीच एक अंधे मोड़ पर पहुंची, तभी चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सीधे सडक़ किनारे बने 30 फीट गहरे कुएं में समा गई।

राहगीर बना देवदूत, पुलिस ने दिखाया अदम्य साहस:

Advertisement

हादसे को अपनी आंखों से देखने वाले एक राहगीर ने तुरंत 112 और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नईसराय थाना प्रभारी मनीष गुर्जर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा और गहरा कुआं रेस्क्यू में बड़ी बाधा थे, लेकिन पुलिस ने बिना वक्त गंवाए एक व्यक्ति को रस्सियों के सहारे कुएं में उतारा।

सांस रोक देने वाला रेस्क्यू ऑपरेशन:

कुएं के मलबे के बीच फंसी कार से दुल्हन, चालक और दो अन्य परिजनों को रस्सियों के सहारे एक-एक कर बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर पुलिस और ग्रामीण 10 मिनट की भी देरी करते, तो कार में पानी भरने या दम घुटने से बड़ी जनहानि हो सकती थी। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और वे खतरे से बाहर हैं।

कार निकालने की मशक्कत जारी:

इंसानी जानों को बचाने के बाद पुलिस और प्रशासन ने देर रात तक कार को कुएं से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण सोमवार सुबह तक सफलता नहीं मिल सकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here