चकबंदी पेशकार 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
6

 

बांदा से आई 20 सदस्यीय एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर स्थित चकबंदी अधिकारी के कार्यालय में तैनात पेशकार अल्ताफ अली द्वारा नक्शा दुरस्तीकरण के एक मामले में गुरुवार को आर्मी हवलदार से 25 हजार रुपये की घूस लेते हुए एंटी करप्शन बांदा की टीम ने पेशकार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पेशकार को एंटी करप्शन बांदा की टीम कोतवाली हमीरपुर ले गई है। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी आर्मी हवलदार धर्मवीर सिंह पुत्र गणेश राम ने सरीला तहसील क्षेत्र के कुपरा ग्राम में एक वर्ष पूर्व 13 बीघा जमीन खरीदी थी इस जमीन का नक्शा दुरुस्त करने का मामला चकबंदी अधिकारी के यहां चल रहा था जिसमें आर्मी हवलदार को तारीख देने के नाम पर बीते 6 माह से परेशान किया जा रहा था और नक्शा सुधार के लिए डेढ़ लाख रुपए की घूस मांगी गई । बाद में मामला २5 हजार रुपये में तय हुआ। आर्मी हवलदार ने इस मामले की सूचना 3 दिन पहले एंटी करप्शन टीम बांदा के निरीक्षक मृत्युंजय कुमार मिश्रा को दी, जिसके बाद पेशकार को घूस लेते हुए दबोचने की रणनीति बनाई गई। एंटी करप्शन बांदा की 20 सदस्य टीम आज कलेक्ट्रेट आई और 25 हजार रुपये लेते हुए पेशकार अल्ताफ अली को कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी अधिकारी के कार्यालय से दबोच लिया। आर्मी हवलदार धर्मवीर सिंह ने बताया कि जमीन का नक्शा सुधारने के नाम पर उसे बेहद परेशान किया गया तब उसने एंटी करप्शन विभाग की मदद ली। इसके बाद पेशकार को गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन बांदा के प्रभारी मृत्युंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत पर आज चकबंदी विभाग हमीरपुर के पेशकार अल्ताफ अली को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। इसके खिलाफ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here