कूड़े के ढेर से युवती का जला शव मिलने से सनसनी

0
7
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 75

 

उन्नाव। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब हुसैन नगर चौराहे के पास एआरटीओ आफिस से कुछ दूरी पर स्थित सांवरिया होटल के बगल में कूड़े के ढेर से एक लगभग 30 वर्षीय युवती का जला हुआ शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। सदर कोतवाली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस ने जले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले में खोजबीन शुरू कर दी है

प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ कानपुर राजमार्ग स्थित हुसैन नगर चौराहे के पास एआरटीओ कार्यालय के निकट स्थित सांवरिया होटल के पास कूड़े का ढेर जमा रहता है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह कूड़े के ढेर से तेज बदबू और हल्का धुआं निकलता दिखाई दिया। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां लगभग 30 वर्षीय युवती का बुरी तरह जला हुआ शव पड़ा था। शव इस कदर झुलस चुका था कि उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल को सील किया । फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची । जिसने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा है। घटना के संबंध में जब कोतवाली प्रभारी सीके मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले में लगभग 30 वर्षीय युवती का शव कूड़े के ढेर के किनारे जला हुआ पाया गया।

प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि युवती कूड़े के ढेर के पास गई थी, जहां वह बेहोश हो गई या आग की चपेट में आ जाने से उससे निकल नहीं पाई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वही एक मानसिक विक्षिप्त युवती घूमती थी जो नहीं दिखाई दी है। जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के पहलू पर ध्यान दे रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही आसपास के थानों और अन्य जिलों से गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है ताकि शव की शिनाख्त हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां शव मिला, वह स्थान रात के समय सुनसान रहता है, जिससे आशंका है कि आरोपी देर रात शव यहां फेंककर फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here