बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की कमाई में आई गिरावट

0
6

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, लेकिन अब इसके कलेक्शन में गिरावट के संकेत मिलने लगे हैं। रिलीज के 21वें दिन फिल्म की कमाई पहली बार सिंगल डिजिट में पहुंच गई है, जिससे साफ है कि इसकी रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है।

सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 21वें दिन 7.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अब तक का सबसे कम कलेक्शन है। इससे पहले 20वें दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ और 19वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बावजूद फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 1,041.27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और इसने बाहुबली 2: द कन्क्लूजन के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

दुनियाभर में भी फिल्म का जलवा कायम है, जहां इसने अब तक 1,653.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। हालांकि अब इसे नई फिल्मों से चुनौती मिलने वाली है। खासतौर पर ‘डकैत’, जिसमें मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष नजर आएंगे, 10 अप्रैल को रिलीज हो रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ‘डकैत’ की एंट्री ‘धुरंधर 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर कितना असर डालती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here