प्लास्टिक गोदाम में आग लगने से मची अफरा-तफरी

0
3

 

आसनसोल। दुर्गापुर के डीवीसी मोड़ से सटे नज़रुल पल्ली इलाके में रविवार सुबह एक खुले मैदान के प्लास्टिक गोदाम में भयावह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बैग रखे हुए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक गोदाम से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर फायर स्टेशन से सबसे पहले एक दमकल इंजन मौके पर पहुंचा। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में दो और दमकल गाड़ियां भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

फायर ऑफिसर रिपन बरुआ ने बताया कि सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। प्लास्टिक एक खुले मैदाननुमा अस्थायी गोदाम में रखा हुआ था, जिसमें आग लग गई थी। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह गोदाम डीवीसी मोड़ के पास स्थित एक प्लास्टिक का गोदाम था। आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here