चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 पर्यवेक्षक नियुक्त किए

0
3

 

 

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की विधानसभाओं के लिए चल रहे आम चुनावों और 6 राज्यों में हो रहे उपचुनावों के लिए 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है।

सामान्य पर्यवेक्षकों, पुलिस पर्यवेक्षकों, व्यय पर्यवेक्षकों की संख्या की क्रमशः संख्या इस प्रकार है- असम – 51, 35, 50; केरल 51, 17, 40; तमिलनाडु 136, 40, 151; पश्चिम बंगाल 294, 84, 100; पुडुचेरी 17, 4, 17; उप-चुनाव 8, 8, 8।

उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने विधानसभा के आम चुनावों का कार्यक्रम घोषित करते हुए कहा था कि चुनाव हिंसा-मुक्त और प्रलोभन-मुक्त तरीके से कराए जाएं ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय या पक्षपात के अपना वोट डाल सके। तदनुसार पर्यवेक्षक इस उद्देश्य की पूर्ति सुनिश्चित करने में आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करेंगे।

Advertisement

आयोग ने निर्देश दिया है कि पर्यवेक्षक कल तक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच जाएं। पहुंचने पर पर्यवेक्षक अपने संपर्क विवरण सार्वजनिक करेंगे और उम्मीदवारों, राजनीतिक दलों या उनके प्रतिनिधियों या जनता के किसी भी सदस्य से मिलने और उनकी चुनाव संबंधी शिकायतों को सुनने के लिए प्रतिदिन एक निश्चित समय निर्धारित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here