कानपुर सेंट्रल पर सामान्य श्रेणी यात्रियों को कोच तक मिलेगा इकॉनमी मील : अमित कुमार सिंह

0
4

 

कानपुर। कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सामान्य श्रेणी के यात्रियों को उनके कोच तक स्वच्छ पेयजल, इकॉनमी मील एवं अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “इकॉनमी मील मूवेबल ट्रॉली सेवा” शुरू की गई है। इस सेवा से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा एवं बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा। यह बातें गुरुवार को प्रयागराज मंडल उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने कही।

रेल प्रशासन एवं आईआरसीटीसी द्वारा संयुक्त रूप से शुरू की गई। इस सेवा का शुभारम्भ आज कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक कानपुर अकांशु गोविल ने चार मूवेबल ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर किया। रेल प्रशासन के अनुसार इस पहल का उद्देश्य सामान्य श्रेणी के कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों को उनके डिब्बों तक खाद्य एवं पेय सामग्री आसानी से उपलब्ध कराना है। मूवेबल ट्रॉली सेवा के माध्यम से यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ पेयजल, इकॉनमी मील एवं अन्य खाद्य सामग्री सुलभ रूप से उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर पवन कुमार, आईआरसीटीसी सलाहकार अनिल तिवारी, ईएनएचएम मीना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रयागराज मंडल एवं आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here