फर्जी वीडियो से धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

0
6

 

फरीदाबाद। धार्मिक भावनाएं भड़काने के इरादे से किसी अन्य स्थान की घटना को फरीदाबाद से जोड़कर भड़काऊ वीडियो वायरल करने वाले आरोपित मोहम्मद जुनैद को साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 10 अप्रैल को सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक के साथ मारपीट की घटना दिखाई गई थी। उक्त वीडियो को आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘वाइस ऑफ ह्यूमन’ के माध्यम से फरीदाबाद की घटना बताकर साझा किया और दावा किया कि हिंदुत्ववादी लोगों ने एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी।

इस संबंध में साइबर सेल की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने धार्मिक भावनाओं को भडक़ाने के उद्देश्य से किसी अन्य स्थान की घटना को, फरीदाबाद की घटना लिखकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसको बड़ी संख्या में लोगों को टैग किया था। फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं को प्रचारित करने से बचे अन्यथा पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here