किसान का शव नीम के पेड़ में फंदे से लटका मिला

0
8

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सराय ममरेज थाना के पास शुक्रवार को घर से कुछ दूर स्थित नीम के पेड़ से किसान का शव फंदे से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस उपायुक्त (गंगानगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि सरायममरेज थाना क्षेत्र में रहने वाला राजेंद्र कुमार (50) खेती करके दो बेटी एक बेटा का किसी तरह भरण पोषण करता था। शुक्रवार सुबह पता चला कि घर से कुछ दूर पर स्थित बगीचे में एक नीम के पेड़ से राजेंद्र का शव लटका हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मृत्यु का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here