मऊ। थाना हलधरपुर के ग्राम सभा अईलख में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गोली चलने की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली लगने से घायल व्यक्ति को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु वाराणसी रेफर कर दिया। मामले में पुलिस जाँच कर कार्यवाही में जुट गईं हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह अईलख गांव में किसी बात को लेकर विवाद के दौरान गोली चल गई। गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
सूचना पाकर हलधरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है। घटना के कारणों और आरोपितों की पहचान को लेकर जांच जारी है।
फिलहाल घायल व्यक्ति का उपचार वाराणसी में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विवाद में एक पक्ष का नाम प्रदीप सिंह हैं
No file chosen








