लक्ष्मीशंकर पर फायरिंग करने वाले दो आरोपित अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार

0
9

 

 

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले में गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के दुधौरा चौराहे पर गुरुवार सुबह हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब साढ़े 10 बजे डायल 112 पर सूचना मिली कि समोधीपुर निवासी लक्ष्मीशंकर यादव (45) पर फायरिंग की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। इसी दौरान नामजद आरोपित प्रमोद यादव और धर्मा सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से वारदात में प्रयुक्त अवैध तमंचा बरामद हुआ। इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here