28 दिन की बच्ची को छोड़ कर माँ फरार

0
4

 

 

भागलपुर। भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कोबी बाड़ी निवासी डॉ अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी मां अपने 28 दिन की बच्ची को छोड़कर फरार हो गई है। बच्ची घर पर ही रो बिलख रही है। लेकिन कलयुगी मां ने उसकी थोड़ी सी भी परवाह नहीं की। वह घर छोड़ कर फरार हो गई।

बताया जा रहा है कि महिला पहले भी कई बार इस तरह की हरकत कर चुकी है। यही नहीं महिला ने कई बार अपने पति पियूष राज को मारने की कोशिश भी की है। इलाके के बुद्धिजीवी लोग एवं वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप के बाद महिला से बॉन्ड पेपर भरवा कर समझौता कर घर वापस बुलाया गया था। पर महिला अपनी हरकतों से बाज नही आई। इस बार महिला अपनी 28 दिन की दूधमुही बच्ची को छोड़ कर फरार हो गई। पति एवं सास ससुर के द्वारा ज़ब महिला को बुलाया गया तो महिला आने से साफ मना कर दी और बोली बच्चा तुम्हारा है तुम रखो। हम बच्चा नही रखेंगे ना ही तुम्हारे साथ रहेंगे।

पियूष राज एवं उसके पिता अशोक मोदी का कहना है कि इस वक्त बच्ची को माँ की जरूरत है। इसलिए मां के साथ रहने के लिए थाना से सहयोग के लिए विनती आरजू करने गए थे लेकिन मदद नहीं मिल पाया लेकिन 28 दिन की दूध-मूही बच्ची आपसी अन्तर कलह से इन दिनों मां से दूर हो गई है।

Advertisement

—————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here