फेसबुक पर मुख्यमंत्री के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने युवक काे हिरासत में लिया

0
8

 

 

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ फेसबुक लाइव के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।इस मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकाे लेकर लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने आरोपिताें के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

करणी सेना के मंडल उपाध्यक्ष ने पत्रकाराें काे बताया कि सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोग रोड नंबर चार पर खड़े होकर मुख्यमंत्री याेगी और उनके परिवार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में भीम आर्मी के कुछ कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाला युवक जामो थाना क्षेत्र के गौतमपुर गांव का निवासी बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हैं और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। करणी सेना के पदाधिकारियों ने इस संबंध में कमरौली थाने पहुंचकर थाना प्रभारी मुकेश पटेल को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपिताें के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद अभद्र टिप्पणी करने वाले आरोपिताें के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

————

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here