काेयले से भरा ट्रक बेकाबू होकर दुकान पर पलटा, दाे की माैत

0
6

 

कन्नौज । उत्तर प्रदेश में कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार काे तेज रफ्तार कोयले से भरा ट्रक बेकाबू होकर दुकान पर पलट गया। हादसे में दाे लोगों की मौत और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कई लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह घटना छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के भाऊलपुर इलाके में हुआ। यहां पर एक बेकाबू ट्रक ने पहले एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मारी। इसके बाद सीधे सड़क किनारे स्थित दुकानों में जा घुसा और पलट गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोग ट्रक और मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। कुछ स्कूली बच्चों के फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी और राहत दल की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

एआरटीओ इज्जा त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वाे यहां पर पहुंची है।स्थानीय पुलिस से पूछताछ में पता चला है कि काेयले का ट्रक एक गुमटी पर पलट गया है। इस हादसे में दाे लाेगाें की माैत हुई है।कुछ लाेग घायल हुए है, जिनका इलाज चल रहा है। हादसे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here