मऊ में ऊर्जा मंत्री के आग्रह पर एनटीपीसी जिला अस्पताल मऊ को देगा 62.10 लाख रूपये,  विकसित होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

0
15

(बीं. एन. पाण्डेय)

मऊ। भारत सरकार के उपक्रम एनटीपीसी ने सीएसआर के माध्यम से जिला अस्पताल को 62.10 लाख रुपये का सहयोग करने का निर्णय लिया है । अस्पताल प्रबंधन एन टी पी सी से मिली इस रकम से टुडी ईको मशीन, सी आर्म मशीन (विथ आल अटैचमेंट) लेपरोस्कॉपिक सर्जरी मशीन (विथ आल अटैचमेंट) व वेंटीलेटर की खरीदारी करेगा। नगर व ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने राष्ट्रीय ताप विद्युत् निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को पत्र लिख कर इस सहयोग के लिए आग्रह किया था।

जिला सूचनाधिकारी धनपाल सिंह ने खरी दुनिया से बातचीत में बताया की जिला अस्पताल में हर्ट अटैक के मरीजों आदि के इलाज के आभाव को देखते हुए नगर एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बीते वर्ष के सितम्बर माह की 18 वी तारीख को राष्ट्रीय ताप विद्युत् निगम लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर निगम से जिला अस्पताल मऊ को सी एस आर फण्ड से सहयोग का आग्रह किया था। मंत्री के इस आग्रह को निगम ने बीते जनवरी माह में मुहर लगा दी है। इस रकम से जिला अस्पताल द्वारा अस्पताल में इको मशीन, सी आर्म मशीन, लेप्रोस्कोपी एवं वेंटिलेटर सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

डीआईओ ने जानकारी के दौरान बताया कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से यहाँ के मरीजों को अब जटिल ऑपरेशन एवं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार की सुविधा मिलने से समय और धन दोनों की बचत होगी तथा मरीजों को त्वरित राहत मिल सकेगी।

क्या कहते है नगर एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उनके नजदीक ही उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि मऊ जनपद में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में यह पहल एक मील का पत्थर साबित होगी और इससे आमजन को सीधे लाभ पहुंचेगा। एनटीपीसी द्वारा दिया गया सहयोग से क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी।

Advertisement

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here