मऊ मे आगामी त्योहारों और जिले की संवेदन शीलता को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशाशन, रूटीन भ्रमण कर डीएम और एसपी ने दी चेतावनी

0
18

(सरफराज अहमद )

मऊ। आगामी त्योहारों और जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रसाशन एलर्ट मोड पर हैं। कोई असामाजिक तत्व जिले की आबोहवा मे खलल न दाल दे, को लेकर पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी ने बीते गुरूवार को नगर के संवेदनशील इलाके का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी आनंद वेर्धन ने मीडिया से बातचीत मे बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर उन सभी संवेदनशील इलाके का रूटीन भ्रमण किया गया हैं। इस दौरान मिली खामियों के प्रति सचेत करतें हुए, खामियों को दूर करने के निर्देश दिए ।डीएम ने जिले की संवेदनशीलता को देखते समन्वय को धरातल पर उतारने पर जोर देते हुए पीस कमेटी आदि को समन्वय का माध्यम बताया। कहा कि सभी को एक साथ लेकर चलने का काम किया जाएगा ।

जिले तैनात फोर्स आदि के बारे मे पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि संवेदनशील इलाके मे पुलिस की तैनाती और इलाके मे आसामाजिक तत्वों के चिन्हिकरण की जरूरत पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here