👉 थाना मधुबन के धर्मपुर कसारी के राजन गोड़ का कारनामा
मऊ। जिले के दो विद्यालयों मे प्रवेश दौरान जन्म तिथि में बदलाव कर सिपाही बने तहसील मधुबन के धरम पुर कसायर निवासी राजन गोड़ के खिलाफ पुलिस महकमा कार्यवाही करने को लेकर गंभीर नहीं हैँ। जबकि शिकायत कर्ता ने जिलाधिकारी मऊ और पुलिस अधीक्षक मऊ को साक्ष्यो के साथ प्रथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया हैँ। जिलाधिकारी की जाँच में आरोप संदिग्ध मिले हैँ।
पीड़ित सुनील कुमार ने “खरी दुनिया” से बातचीत में बताया कि उनके गांव का राजन वर्ष 2011 नवरंग मेमोरियल अम्बेडकर इंटर कॉलेज, फतेहपुर तालरतोय मऊ से अनुक्रमांक 2872581 के माध्यम से हाई स्कूल परीक्षा पास की जिसमे राजन गोड़ ने अपनी माता का नाम मोनाकी देवी और पिता का नाम गुलाबचंद लिखते हुए अपनी जन्म तिथि 8/8/1996 बताया हैँ तों वही पर वर्ष 2012 में बाबा एस एन पाण्डेय बरार इंटर कॉलेज जनपद मऊ विद्यालय कोड 1248 से दुबारा अनुक्रमांक 3229757 के माध्यम से अपनी माता का नाम मोनाकी देवी और पिता का नाम गुलाब और अपनी जन्म तिथि 15/10/ 1994 लिखते हुए हाई स्कूल की दुबारा परीक्षा पास की हैँ,। परीक्षा में अधिक अंक पाने के बाद 2019 में जनपद गोण्डा में सिपाही के पद पर नौकरी हथिया ली हैँ। यादव ने बताया कि मामले में पुलिस एफआईआर नहीं दर्ज कर रही हैँ जबकि राजन के द्वारा तथ्यगोपन और कूट रचना के साक्ष्य भी उनके द्वारा एसपी मऊ तक को दिए गए हैँ। कहा कि पुलिस की इस कार्यप्रणाली को लेकर अब अदालत का दरवाजा खटखटना मजबूरी बनता जा रहा हैँ।
बेबुनियाद हैँ सभी आरोप : राजन
उधर राजन ने खरी दुनिया से बातचीत में बताया कि यादव के द्वारा लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद हैँ। उनके सभी शैक्षिक योग्यताओं के प्रमानक सत्य व सही हैँ उनके द्वारा न तों जन्म तिथि में बदलाव किया गया हैँ न पिता के नाम का बदलाव किया गया हैँ।









