मऊ। मालखाना गार्द में सन्तरी ड्यूटी पर तैनात आरक्षी दीपक कुमार चौहान खुद की रायफल से चली गोली से घायल होने की खबर हैं। चौहान डियूटी समाप्त होने के बाद गार्द मे अपनी रायफल रख रहे थे की रायफल से गोली चल गईं।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के अनुसार गोली उनके कंधे को पार कर गईं। घायलवस्था मे चौहान को जिला अस्पताल मे लाया गया, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने चौहान को खतरे से बाहर बताते हुए, हायर सेंटर की राय लेने की भी बात कही हैं। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने इस संदर्भ मे चौहान को खतरे से बाहर बताते हुए, राय के लिए हायर सेंटर के संदर्भ मे जानकारी दी।










