मऊ मे पुलीसिया कार्यवाही की जद मे ” मऊ वाले भैया “, सोशल मीडिया पर सौहार्द ख़राब करने का आरोप

0
11

मऊ । खुरपेंच के बाद अब मऊ वाले भैया नामक ब्लॉगर समेत तीन लोगो पर पुलिस द्वारा कार्यवाही किये जाने की खबर हैँ। फिलहाल कोपागंज पुलिस ने मऊ वाले भैया के साथी अभिनव राय और अरुण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैँ। मऊ वाले भैया के ऊपर सोशल मिडिया पर सौहार्द को विगड़ने का आरोप हैँ ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोपागंज पुलिस के एक कर्मचारी के मोबाइल नम्बर पर दिनांक -26.05.2026 को इलाके के अरुण राय पुत्र राजकिशोर राय निवासी सोड़सर थाना कोपागंज जनपद मंऊ द्वारा अपने मो0न0-97384XXXXX से व्हाट्सएप पर समय करिब 06.04 AM पर 4 फोटो भेजा गया एवं 06.05 AM पर काल करके बताया गया कि बसारथपुर तिराहे पर लगे पुलिस बोर्ड पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा काले रंग से पाकिस्तान है हमेशा रहेगा लिख दिया गया है।

इस सूचना पर मुझ मुख्य आरक्षी द्वारा चौकी प्रभारी श्री अर्जुन सिंह को उक्त प्रकाश प्रकरण से अवगत कराया गया उ0नि0 अर्जुन सिंह मय हमराह मुख्य आरक्षी दीपक सिंह के साथ बसारथपुर तिराहे पर आकर देखा गया तो पुलिस द्वारा लगाये गये पुलिस चौकी कुर्थीजाफरपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ बोर्ड पर पाकिस्तान है हमेशा रहेगा काले रंग से लिखा हुआ है तत्पश्चात आस पास लगे सी0सी0टी0बी कैमरे को चेक किया गया तो यूनियन बैंक कुर्थीजाफरपुर में लगे सी0सी0टी0बी कैमरे में समय लगभग-06.04 AM पर दो व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े है जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस बोर्ड के पास जाकर बोर्ड पर कुछ लिखता है उसके बाद वापस दूसरे व्यक्ति के पास आकर मोबाइल लेकर जाता है और बोर्ड का फोटो खिचता है और फिर वहाँ से चला जाता है।

👉पुलिस की माने तो इस मामले मे “मऊ वाले भैया ” नामक ब्लॉगर के स्वामी की भी पुलिस को तलाश हैँ। ब्लॉगर पर भी माहौल को ख़राब करने का आरोप हैँ। पुलिस फिलहाल साक्ष्य संकलन मे जुटी मऊ वाले भैया की तलाश मे हैँ।

👉 खरी दुनिया ज़ब मऊ वाले भैया को फेसबुक पर सर्च किया तो इस नाम से कई डी दिखाई दी । पुलिस फिलहाल साक्ष्यो के संकलन मे मऊ वाले भैया को चिन्हित करने मे जुटी हैँ।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here