सवा दर्जन मुकदमो मे आरोपी अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार, नगदी सहित लाखो के आभूषण बरामद

0
41

 

मऊ। जिले मे हो रही चोरियो को लेकर पुलिस अधीक्षक डाक्टर इलामारन की गंभीरता ने बदमाशों के बीच परेशानी पैदा कर दी हैं। इनके निर्देशन मे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने लाखो के सोने चांदी के आभूषण के साथ अंतर्जनपदीय एक चोर की गिरेबान पकड़ ली हैं। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं।

पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलाज मारन ने खरी दुनिया से बातचीत मे बताया कि नगर मे आये दिन मकानों से हो रही चोरियो की घटनाओ ने उनको हिला दिया था। इलाकई पुलिस भी चोरो की चाल से सवालों के घेरे मे थी। उन्होंने बताया कि इन सबके बींच उनके द्वारा चोरियो की घटनाओ को लेकर कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह को सख्त निर्देश जारी किया गया। इन्होने बताया की कोतवाली पुलिस ने चोरो को पकड़ने के लिए रात दिन एक कर, एक अंतर्जनपदीय छोड़नको गिरफ्तार करने मे सफलता पाई हैं। चोर के आरोपी को जनपद देबरिया के धरहरा का निवासी बताया जा रहा हैं, जिसका नाम मनोज कुमार गुप्ता हैं। गिरफ्तारी के दौरान तलासी मे मनोज के पास से 206 ग्राम सोने के आभूषण और 1556 ग्राम चांदी के आभूषण व 52500 रूपये नकद व दो मोबाइल फोन बरामद किया गया।

👉सफलता के पीछे, इलाके के 42 सीसीटीवी कैमरे
एसपी डॉक्टर इलामारन ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए कोतवाली पुलिस ने कुल 42 स्थानों के सीसीटीबी कैमारे खांगले हैं। कैमरों ने चोरी के इस आरोपी तक पहुंचने मे बड़ी भूमिका निभाई हैं।

👉कई साथियो के साथ इलाके मे कई चोरिया करने का कबूलनामा
चोरी के आरोपी मनोज कुमार ने पुलिस को पूछताछ मे बताया की वह अपने कई साथियो के साथ मिलकर नगर के साहदतपुरा, ताजपुर, बरपुर तथा कोपागंज इलाके मे कई चोरी की घटनाओ को अंजाम देने की बात स्वीकार किया हैं। आरोपित मनोज के खिलाफ आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर बलिया
और मऊ मे कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।
👉 अन्य की गिरफ्तारी को दबिश का दौर
एसपी ने बताया की चोरी के आरोपी मनोज के अन्य साथियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरंतर दबिश दे रही हैं, जल्द ही अन्य चोरो के गिरेबान पुलिस के हाथ मे होंगे।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here