कानपुर के श्री सिद्ध विनायक मंदिर से मुकुट चुराने वाले मुस्लिम दंपति समेत तीन गिरफ्तार

0
5

कानपुर। उत्तर प्रदेश में जनपद कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में घण्टाघर स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से सात मुकुट चोरी करने वाले मुस्लिम दंपति समेत तीन शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें चोरी का सामान खरीदने वाला एक शातिर अपराधी भी शामिल है।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 11 अप्रैल को सिद्धिविनायक गणेश मंदिर से स्कूटी सवार दंपति पहले तो मंदिर पहुंचा। इसके बाद दूसरी मंजिल पर जाकर भगवान के पांच बड़े और दो छोटे समेत सात मुकुट लेकर फरार हो गया। शाम को जब मंदिर कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि भगवान के मुकुट गायब हैं। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो उसमें मुकुट चोरी होने की पुष्टि हुई। आनन-फानन घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्विलांस की सहायता से चोरों की तलाश शुरू की तो पता चला कि दंपति जिनके साथ एक बच्चा भी था। युवक सिर पर हेलमेट लगाए था। उसी ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने स्कूटी की नंबर प्लेट सहायता से आरोपित तक पहुंच गई और उसे जनपद कासगंज से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा शातिर चोर ने जिस सर्राफ को यह मुकुट बेचे थे उसे भी पकड़ लिया है। उसने मुकुट को गलाकर बिस्कुट में तब्दील कर दिया था।

पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में मजिद अंसारी उर्फ माजिद अंसारी (38), उसकी पत्नी अंजुम परवीन (32), और जावेद अहमद (35) शामिल हैं। तीनों कासगंज जिले के रहने वाले हैं। उनके पास से 23,200 नगद और 154 ग्राम का चांदी का बिस्कुट भी बरामद हुआ है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपित ने बताया कि चोरी करने के एक दिन पहले वह पत्नी और बच्चे के साथ झारखंड जा रहा था कि तभी रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया। इसमें उसे काफी चोटे आई और वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया था। ऐसे में उसे कुछ समझ में नहीं आया इसलिए उसने इस नुकसान की भरपाई करने के उद्देश्य से गणेश मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस ने तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here