नेपाल में 136 करोड़ का क्रिप्टो कारोबार करने में एक भारतीय सहित तीन गिरफ्तार

0
11

 

 

काठमांडू,। नेपाल में 136 करोड़ रुपये से अधिक क्रिप्टो करेंसी का अवैध कारोबार करने के आरोप में अपराध जांच शाखा ने काठमांडू से एक भारतीय नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

काठमांडू के पुलिस प्रवक्ता एसपी पवन भट्टराई ने बताया कि सबसे पहले एक महिला दीप्ति पोखरेल को 15 लाख 30 हजार रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया। इन पैसों की जांच करने पर बड़े पैमाने पर क्रिप्टो कारोबार का खुलासा हुआ। पोखरेल से पूछताछ के बाद दो और लोगों की गिरफ्तारी सोमवार को हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों में भारतीय नागरिक प्रवेश अली और बांके जिला के नरेश रेउले शामिल हैं।

जांच के दौरान उनके मोबाइल में Binance आईडी पाई गई, जिसमें कुल 136 करोड़ 80 लाख 45 हजार 580 रुपये के बराबर का लेन-देन दर्ज मिला। पुलिस ने बताया कि क्रिप्टो कारोबार का जाल नेपाल से लेकर भारत और खाड़ी देशों तक जुड़ा हुआ है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए जिला प्रहरी परिसर, काठमांडू भेज दिया गया है।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here