नेपाल के प्रधानमंत्री शाह का अगले डेढ़ माह तक संसद में संबोधन का कोई कार्यक्रम तय नहीं

0
8

 

काठमांडू,। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का अगले डेढ़ माह तक संसद में संशोधन का कोई कार्यक्रम तय नहीं है। आज सार्वजनिक किए गए संसदीय कैलेंडर में शाह के संसद में बोलने या सांसदों के सवाल का जवाब देने का कोई कार्यक्रम शामिल नहीं है।

संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा का आगामी 30 जून तक का कैलेंडर सार्वजनिक किया गया। संसद सचिवालय के अनुसार प्रतिनिधि सभा नियमावली के अनुसार यह कैलेंडर जारी किया गया है। इस नियमावली में प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह के एक दिन प्रधानमंत्री के साथ प्रश्नोत्तर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रावधान है।

नियमावली के नियम 56 में कहा गया है, “प्रधानमंत्री या उनके कार्यक्षेत्र से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रश्न पूछने के लिए स्पीकर प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह के किसी एक दिन की बैठक के पहले एक घंटे का समय निर्धारित करेंगे।” इस नियम के अनुसार अब तक सभी प्रधानमंत्रियों ने कम से कम एक घंटे तक सांसदों के सवालों के जवाब दिए हैं। लेकिन इस बार प्रतिनिधि सभा द्वारा जारी संसदीय कैलेंडर में प्रधानमंत्री के साथ प्रश्नोत्तर कार्यक्रम नहीं रखा गया है।

प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह पर संसद में नहीं बोलने, संसद के प्रति उत्तरदायी न होने का आरोप लग रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण और सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पर उठे सवालों का भी जवाब नहीं दिया । उनकी जगह वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले ने सांसदों के प्रश्नों का उत्तर दिया था।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here