अग्नि सुरक्षा और भवन मानकों से कोई समझौता नहीं होगा : अंकुर कौशिक

0
10

कानपुर। अग्नि सुरक्षा मानकों और भवन नियमों का पालन सुनिश्चित करना कानपुर विकास प्राधिकरण की प्राथमिकता है। मानक विहीन निर्माणों और नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बातें गुरुवार को केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने कही।

कानपुर विकास प्राधिकरण ने आज शहर के सभी प्रवर्तन जोनों में होटल एवं अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से स्वीकृत मानचित्र, अग्नि सुरक्षा संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक अभिलेख मांगे।

प्रथम चरण में कुल 54 निर्माणों को चिन्हित किया गया है, जिनसे संबंधित अभिलेख तलब किए गए हैं। केडीए अधिकारियों के अनुसार दस्तावेजों की जांच के बाद नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

प्रवर्तन जोन-4 में विशेष कार्याधिकारी एवं उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह तथा अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी के नेतृत्व में छह निर्माणों को सील किया गया। वहीं प्रवर्तन जोन-1 में प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अतुल राय की टीम ने पांच निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की।

केडीए के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा और जिन निर्माणों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी या अन्य अनियमितताएं पाई जाएंगी, उनके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here