पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा प्रांत में मुठभेड़ जारी, दो आतंकी ढेर, कई पुलिस कर्मी घायल, एक ने दम तोड़ा

0
3

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर- पख्तूनख्वा प्रांत में पुलिस और सुरक्षा बलों की आतंकवादियों से मुठभेड़ चल रही है। पुलिस ने बुधवार आधीरात बाद बगटू टॉप सरकी और चंबा गुल इलाकों को घेर लिया। पुलिस का कहना है कि आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस बड़े अभियान में दो आतंकवादी मारे गए और एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया।

दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कोहाट के उच्च पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पिछले कई घंटों से यह अभियान चल रहा है। यह तब तक जारी रहेगा जब तक घिर चुके सभी आतंकवादी मार नहीं दिए जाते। कोहाट के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह अभियान अब निर्णायक दौर में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here